Success Story: किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं ये IPS अफसर, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC एग्जाम 

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Success Story: उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए हंगामे के दौरान पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने हालात को संभाल लिया। इस घटना में पुलिस नेतृत्व में रही IPS अंशिका वर्मा, जो वर्तमान में बरेली की असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) हैं, ने अपनी सूझबूझ और शांत नेतृत्व से स्थिति को काबू में किया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंशिका वर्मा ने बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास कर 136वीं रैंक हासिल की थी? उनकी सफलता की कहानी आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

20_04_2023-ips_success_23390446

कौन हैं IPS अंशिका वर्मा

INI-CET में श्रिया कुमार ने देशभर में हासिल की आठवीं रैंक, अम्बेडकर नगर का बढ़ाया मान Read More INI-CET में श्रिया कुमार ने देशभर में हासिल की आठवीं रैंक, अम्बेडकर नगर का बढ़ाया मान

अंशिका वर्मा का जन्म 3 जनवरी 1996 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वह एक साधारण परिवार से आती हैं। बचपन से ही उनकी रुचि पढ़ाई और समाजसेवा में रही। उन्होंने प्रयागराज से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और इसके बाद नोएडा के एक कॉलेज से 2018 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंजीनियरिंग में बीटेक (B.Tech) की डिग्री प्राप्त की।

यूपीएसएसएससी ने जारी किए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े परिणाम, 76 बीसीजी तकनीशियन अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह Read More यूपीएसएसएससी ने जारी किए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े परिणाम, 76 बीसीजी तकनीशियन अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह

बिना कोचिंग के UPSC पास करने की मिसाल

सारण की बेटी सरस्वती कुमारी बनीं पटना की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं Read More सारण की बेटी सरस्वती कुमारी बनीं पटना की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

अंशिका ने किसी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं ली। उन्होंने पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी के दम पर की। वह कहती हैं कि अगर सही रणनीति, निरंतरता और आत्मविश्वास हो तो किसी भी परीक्षा को पास किया जा सकता है।

315633275_1282967372272951_7076303115488020662_n-scaled

पहला प्रयास असफल, दूसरे में मिली सफलता

कॉलेज की पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। साल 2019 में उन्होंने पहला प्रयास (Attempt) दिया, लेकिन असफल रहीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी गलतियों को सुधारते हुए 2020 में दूसरा प्रयास किया। इस बार उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 136 हासिल की और आईपीएस (IPS) बनने का अपना सपना पूरा किया।

कड़ी मेहनत और फोकस से मिली सफलता

अंशिका का मानना है कि यूपीएससी जैसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि फोकस, अनुशासन और आत्ममूल्यांकन की जरूरत होती है। वह कहती हैं “हर असफलता आपको सफलता की राह दिखाती है, बस आपको रुकना नहीं है।”

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments