Kal Ka Rashifal: इन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन रहेगा शुभ, जानें अपना भविष्यफल
मेष राशि
दिन शुभ रहेगा। लंबी परेशानियों के बाद राहत मिलेगी। घरेलू विवाद समाप्त होंगे और निकट या दूर की यात्रा के योग बनेंगे। मकान या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। नौकरीपेशा लोग पार्ट-टाइम काम करने का समय निकाल पाएंगे।
वृषभ राशि
परिवार में किसी शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। ससुराल से धन लाभ के योग हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। जीवन स्तर सुधारने के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं।
मिथुन राशि
संतान से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापार में तेजी और धन लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रही अनबन समाप्त होगी। शाम का समय बच्चों के साथ बीतेगा।
कर्क राशि
दिन मध्यम फलदायी रहेगा। बहन-भाई के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। व्यवसाय के स्थान बदलने पर लाभ होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी।
सिंह राशि
दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि
दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। परिवार के साथ समय न मिलने से माता नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। शाम को विवादों से दूर रहें।
तुला राशि
दिन अच्छा रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ होगा और पारिवारिक समय सुखद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए शत्रु बन सकते हैं, लेकिन साहस से विजय संभव है। शाम को धार्मिक स्थल जाने का योग है।
वृश्चिक राशि
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। व्यापार में नई डील से लाभ होगा। विवाह संबंधी बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का समय मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर खुलेंगे।
धनु राशि
लंबे समय से टाले गए कार्य पूरे होंगे। नए संपर्क व्यापार में लाभ देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर राशि
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। संपत्ति लेन-देन से पहले कानूनी जांच जरूरी है। कार्यस्थल पर आधिकारिक तनाव रह सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि
सरकारी कार्य पूरे होंगे। नकदी की कमी हो सकती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शाम को माता-पिता के साथ देव दर्शन का समय मिलेगा।
मीन राशि
माता-पिता के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। उधार देने से बचें। स्वास्थ्य में मौसमी उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। शाम को देव दर्शन करेंगे।

Comment List