Haryana: हरियाणा में 25 वर्षीय कैदी ने किया सुसाइड, खिड़की पर लगाया फांसी का फंदा
Haryana News: हरियाणा के कैथल जिला जेल में एक 25 वर्षीय कैदी बलविंद्र कुमार ने सोमवार सुबह बाथरूम की खिड़की पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बलविंद्र हत्या के मामले में पिछले तीन साल से जेल में बंद था। बताया गया कि वह बाथरूम में नहाने के बहाने गया था और काफी देर तक बाहर नहीं आया, जिसके बाद अन्य कैदियों ने उसे ढूंढना शुरू किया।
काफी देर बाद उसका शव बाथरूम में खिड़की पर लटका हुआ मिला। मृतक ने अंगोछे से फंदा लगाया था। घटना की सूचना कैदियों ने जेल प्रबंधन को दी। जेल प्रशासन ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बलविंद्र का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments