कुशीनगर : पडरौना में छठ पूजा महापर्व की तैयारी शुरू
नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर पूजा वेदियों को कराया जा रहा रंगरोशन
कुशीनगर। आगामी छठ पूजा महापर्व के दृष्टिगत नगरपालिका पड़रौना द्वारा नगर के विभिन्न छठ घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, वेदी रंग-रोगन का कार्य आरंभ हो गया है।
नगरपालिका अध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल द्वारा सरकारी भिसवा स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व को देखते हुए समस्त कार्य समय पर एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि यह लोक आस्था का महान पर्व है, जिसमें सूर्य उपासना के माध्यम से समाज एकता, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश देता है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा घाटों की विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
इस दौरान केशव उपाध्याय, अमित राय, योगेश राय, चंदन राय, विपुल राय, बलराम राय, आलोक विश्वकर्मा, तेजप्रताप, मन्नू कुमार सहित सफाई कर्मी उपस्थित रहे।


Comments