जल संस्थान की जेई को सौंपा ज्ञापन,। सीवर लाइन का अधूरा काम शुरू कराने की मांग
नैनी के चकदोदी स्थित चक फजुल्ला में चीनी मिल ग्राउंड के बगल में सीवर लाइन का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी के चकदोदी स्थित चक फजुल्ला में चीनी मिल ग्राउंड के बगल में सीवर लाइन का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी काम पूरा कराए बिना ही चले गए हैं। सीवर लाइन का काम अधूरा होने के कारण किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।इसी क्रम में शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने जल संस्थान की जेई नंदनी को ज्ञापन सौंपकर सीवर लाइन का अधूरा काम तत्काल शुरू कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि अधूरे काम के कारण क्षेत्रीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जनता की शिकायत का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो मामले की शिकायत महापौर, नगर आयुक्त और जल संस्थान के महाप्रबंधक से की जाएगी।इस मौके पर विनय जायसवाल बाबा, पूर्व पार्षद एवं अध्यक्ष, बाबा नाम भरोसे का, राहुल जायसवाल पत्रकार एवं महामंत्री, बेटू जायसवाल, गब्बर वंशकार, कैफी सुल्ताना, दशरथ जायसवाल और सोनू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
prayagraj news प्रयागराज समाचार Local Residents Protest Naini news Public Grievance विनय जायसवाल बाबा स्थानीय लोगों का विरोध नगर आयुक्त प्रयागराज #SwatantraPrabhat दुर्घटना का खतरा #PrayagrajNews राहुल जायसवाल नैनी सीवर लाइन चकदोदी चक फजुल्ला चीनी मिल ग्राउंड अधूरा सीवर निर्माण जल संस्थान प्रयागराज जेई नंदनी सीवर कार्य में लापरवाही का आरोप सीवर लाइन शुरू कराने की मांग नागरिकों की समस्या Incomplete Sewer Line Jal Sansthan Prayagraj Sewer Construction Issue Civic Infrastructure Problems


Comments