धूमधाम से संपन्न हुआ भरत मिलाप। श्रीराम के आगमन पर श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
नैनी व्यापार मंडल, मेवालाल चौराहा रोशनी कमेटी एवं मानस रामलीला समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेवालाल बगिया चौराहे पर भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी व्यापार मंडल, मेवालाल चौराहा रोशनी कमेटी एवं मानस रामलीला समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेवालाल बगिया चौराहे पर भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने के प्रसंग का मंचन होते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान नर-नारियों ने भगवान श्रीराम के आगमन पर पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
भरत मिलाप के दौरान भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नैनी व्यापार मंडल की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक समर बहादुर सिंह, नैनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं संरक्षक सुभाष चंद्र केशरवानी तथा मानस रामलीला समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र यादव (धीरू) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री घनश्याम जायसवाल ने किया।इस मौके पर नयन कुमार कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह, राकेश श्रीवास्तव, राजन शुक्ला, राहुल पाण्डेय, गुलाब वैश्य, सतीश श्रीवास्तव, राजेश केशरवानी, राहुल चौरसिया, पार्षद रणविजय सिंह (डब्बू), बंटी पटेल, राजकुमार जायसवाल, लखन लाल केशरवानी, सुभाष प्रधान, नाजिम खान, रामजी मिश्रा, रंजीत केशरवानी, उमेश सिंधी, महेश गुप्ता एवं अनुज केशरवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
prayagraj news Naini news cultural event Prayagraj नैनी व्यापार मंडल #SwatantraPrabhat धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम #BharatMilap Hindu Religious Festival नैनी भरत मिलाप प्रयागराज रामलीला मेवालाल बगिया चौराहा मानस रामलीला समिति मेवालाल चौराहा रोशनी कमेटी भगवान श्रीराम अयोध्या आगमन श्रीराम भरत मिलन भरत मिलाप समारोह जय श्रीराम के जयकारे रामलीला उत्सव पुष्पवर्षा और आरती सुभाष चंद्र केशरवानी धीरेंद्र यादव धीरू Bharat Milap 2026 Ram Leela Celebration Lord Ram Return to Ayodhya Shri Ram and Bharat Reunion


Comments