नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार का आरोपी सरपंच गिरफ्तार, 4 लाख की मांगी थी रिश्वत
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा कल दिनांक 13.10.2025 को भ्रष्टाचार में मामले में फरार आरोपी रामपाल सरपंच, ग्राम पंचायत करहेड़ा, खण्ड नगीना, नूंह को उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 14.10.2025 को माननीय न्यायालय नूँह में पेश किया जाएगा।
शिकायतकर्ता द्वारा रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह कार्यालय उप मण्डल अधिकारी फिरोजपुर झिरका, जिला नूँह में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहा है।
उसके कार्यकाल के दौरान रामपाल सरपंच ग्राम पंचायत करहेड़ा, खण्ड नगीना, नूंह ने उसको बताया कि उसके विरूद्ध उप मण्डल अधिकारी, फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह चल रही में विभागीय जांच का फैसला उसके पक्ष में करने की सिफारिश एस.डी.एम. साहब को करदो।
इस सम्बन्ध मंे वह एस.डी.एम. साहब से मिला तो उसने कहा कि रामपाल सरपंच उपरोक्त को बोलो की अगर उसे अपनी जांच फाईल के लिए 4 लाख रूप्ये लगेंगे। इसके उपरान्त जब वह इस सम्बन्ध में हसिन ग्राम सचिव उपरोक्त द्वारा उसको कहा गया कि मैंने ए.डी.एम.साहब से बात की तो उन्होंने रामपाल सरपंच उपरोक्त की जांच को फाईल करने की एवज में उससे 4,00,000/-रु नकद बतौर रिश्वत की माँग की गई।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा ग्राम सचिव हसिन को 3,00,000/-रु नकद बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपियान के विरूद्ध अभियोग संख्या 3 दिनांक 6.2.2025 धारा 7, 7ए, 8 व 13(1)(बी) सहपठित 13(2) थाना राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम दर्ज किया गया था।
इस प्रकरण में आरोपी रामपाल सरपंच, ग्राम पंचायत करहेड़ा, खण्ड नगीना, जिला नूंह द्वारा शिकायतकर्ता जुबेर अहमद तत्कालीन स्टेनो उप मण्डल अधिकारी, फिरोजपुर झिरका को 7,00,000/-रूपये नकद रिश्वत दी गई है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments