टूक गांव में जन पंचायत का आयोजन, विधायक ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज (रायबरेली)- महराजगंज विकास खंड के टूक गांव में रविवार को प्रगतिशील दलित आंदोलन (पीडीए) के बैनर तले जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत को संबोधित करते हुए विधायक भारती ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "सरकार अच्छे कार्य करने में पूरी तरह विफल रही है। जनता की बुनियादी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। तथा क्षेत्र में हत्या और लूट व बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। ऐसे में यह साफ जाहिर होता है, कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं तथा अपराधी अपराध कारित कर बेखौफ होकर अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
 
ऐसे में सवालिया निशान उठता है, कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। ऐसे में आम जनमानस सुरक्षित नहीं है यदि जल्द ही शासन प्रशासन द्वारा अपराध पर अंकुश ना लगाया गया तो समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन की होगी यह उद्गार टूक गांव में पी डी ए की जनसभा में संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के ऊर्जावान विधायक श्याम सुंदर भारती उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। इस जन पंचायत में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
 
ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दर्शा रही थी कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में गहरी बेचैनी है।   इस मौके पर समाजवादी से जिला सचिव वीरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष समर यादव, एडवोकेट विक्रमादित्य ,शिवम यादव, गजेन्द्र यादव, मुकेश यादव, सुरेश पासी, विनती,सियाराम, राम जूठन यादव,नकाऊ पासी सहित आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें