सिद्धार्थनगर - बर्डपुर ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों का चल रहा धरना/ प्रदर्शन खत्म
सिद्धार्थनगर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन् के ब्लाक अध्यक्ष बर्डपुर सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय के अगुवाई में विकास खण्ड परिसर में धरना /प्रदर्शन चौथे दिन गुरुवार को भी चल रहा था । धरना /प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सदानन्द ने कहा कि ग्राम रोजगार सेविका कृष्णावती देवी के ऊपर जो कार्यवाही की गई है । उसके वापसी के लिए श्रम उपायुक्त मनरेगा से वार्ता हुई है, वार्ता के क्रम में एक सप्ताह का समय दिया गया है कि हम उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्यवाही कराने का कार्य अवश्य करेंगे। इसी क्रम में खण्ड विकास अधिकारी विजय सिंह को ज्ञापन देकर धरना /प्रदर्शन को स्थगित किया गया।
इस दौरान केवल राज यादव,सुनील श्रीवास्तव,राम अवतार, योगेन्द्र नाथ ,रीना मिश्रा ,रेखा चौधरी, विनोद शर्मा राकेश चन्द्र शुक्ल,अजय मिश्र,ओम प्रकाश, प्रमोद चौधरी, रमेश कुमार,बाल किशोर,वसंतकुमार,लालवहादुर,संजय भारती,धर्मेन्द्र कुमार, जय प्रकाश,नसीम हुसैन, विजय दूबे (ब्लाक अध्यक्ष)शोहरतगढ़,अखिलेश मौर्य खुनियांव ,जय किशन श्रीवास्तव अध्यक्ष नौगढ़,संजीव कुमार अध्यक्ष जोगिया अनन्त त्रिपाठी बढ़नी ,नवल किशोर उस्का बाजार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Comments