आजीवन करवास की सजा काट रहे कपिल और सूरजभान से मिलने पहुंचे उदयभान

नैनी जेल में बंद है दोनों भाई, उदयभान को अच्छे आचरण पर मिली रिहाई।

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
 
 
 नैनी सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, पूर्व एमएलसी सूरज भान करवरिया और रामचंद उर्फ कल्लू से मिलने उनके भाई पूर्व विधायक उदयभान करवरिया पहुंचे। उन्होंने जेल में अपने भाइयों का हालचाल जाना। साथ ही जेल के नए वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह से भी मुलाकात की।
 
उदयभान करवरिया ने बताया कि वह जेल से रिहा होने के बाद हर महीने अपने भाइयों से मिलने आते हैं। नए जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह पहले इसी जेल में जेलर रह चुके हैं, जिससे उनकी पुरानी पहचान है। इसलिए उनसे भी मुलाकात की। इसी जेल से समय से पूर्व मिली थी उदयभान को रिहाईउदयभान करवरिया को राज्यपाल के आदेश पर अच्छे आचरण के आधार पर समयपूर्व रिहा किया गया था।1996 में हुए विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड में उदयभान करवरिया, उसके भाई सूरजभान करवरिया और कपिलमुनि करवरिया को आजीवन कारावास की सजा हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें