उतरांव व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार,।

 02 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर व 03 अवैध देशी तमंचा .315 बरामद।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज 
 
उतरांव पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों के अवैध असलहा लिए थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत कसिया का पूरा होते हुए बबुरिहा ओवर ब्रिज होकर प्रयागराज की तरफ जाने की सूचना पर थाना उतरांव व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त 1. गौरव मिश्रा उर्फ बजरंगी पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी दिघिया थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज  2. रोहित यादव उर्फ दारा पुत्र राम बिहारी यादव निवासी ग्राम अमकछा थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज 3. निलेश सिंह पुत्र स्व0 सभाजीत सिंह निवासी ग्राम चंदापुर भभौरा थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत कसिया का पूरा बबुरिहां स्थित अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कुल 02 अवैध देशी पिस्टल व 03 अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना उतरांव पर मु0अ0सं0-189/26 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि थाना मेजा क्षेत्रान्तर्गत निवासी नीरज मिश्रा कही से असलहे लाकर गिरफ्तार अभियुक्तों को बेचने के लिये देता था, जिसे बेचकर प्राप्त रूपयों को आपस में बाट लिया जाता था । अभियुक्त नीरज मिश्रा उपरोक्त की गिरफ्तारी अभी शेष है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें