नवरात्रि में मांस-मछली की दुकानें बंद कराने हेतु विश्व हिन्दू महासंघ ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।

नवरात्रि में मांस-मछली की दुकानें बंद कराने हेतु विश्व हिन्दू महासंघ ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।

बरेली/रिठौरा:-नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ रिठौरा टीम के पदाधिकारियो ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
 
जिलाउपाध्यक्ष मनोज कश्यप ,धर्माचार्य प्रोकोष्ठ के अध्यक्ष महंत तुलसीदास महाराज,नगर अध्यक्ष पोशाकी साहू,महामंत्री विनोद कश्यप ने थाना प्रभारी मिलकर निवेदन किया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु उपवास एवं पूजन-अर्चना करते हैं। 
 
ऐसे में मांस-मछली की बिक्री की उपलब्धता धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है। ज्ञापन में मांग की गई कि 30 मार्च से 7 अप्रेल तक क्षेत्र में इन दुकानों को पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
 
इस अवसर पर वि हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष व सभासद मनोज कश्यप ने कहा, "नवरात्रि के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय होता है। ऐसे में इस तरह की चीजों की बिक्री से आस्था प्रभावित होती है। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने संघठन की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel