दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सदस्यता शिविर का हुआ आयोजन

कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात

अजय यादव Picture
Published On

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दर्जनों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

नितिन कुमार कश्यप

कौशांबी।

सदर तहसील के कटरा गांव में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। सदस्यता शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी दी।करारी के कटरा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि आमजन में भाजपा के लिए स्वत: स्फूर्त भाव से सम्मान है।

लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं पर विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में हमें खुद उन तक पहुंचना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा युवा नेता बजरंग मौर्य ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं

लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है। भाजपा कार्यकर्ता दल से बड़ा देश की विचारधारा पर काम करते है।

जनपद अमेठी के लिए चयनित 48 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को मिला नियुक्ति पत्र Read More जनपद अमेठी के लिए चयनित 48 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को मिला नियुक्ति पत्र

इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा देवी, शनि यादव,भोला मौर्य,विक्रम मौर्य,शंकर दास केसरवानी, डॉक्टर बंगाली,सोनू पासी, उमेश,राजेश आदि मौजूद रहे।

टूण्डला के सुभाष चौराहा पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा पूरा क्षेत्र Read More टूण्डला के सुभाष चौराहा पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा पूरा क्षेत्र

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार