नवीनतम
राजनीति
भारत
छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त घाटों पर तैयारियां पूर्ण
जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पूर्ण
अम्बेडकरनगर।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशों के क्रम में छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुदृढ़ बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छठ महापर्व के दौरान घाटों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय एवं सुचारु रखी जाएं। विशेष रूप से जल सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क रहें तथा अपने दायित्वों का पूरी तत्परता से निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी घाटों पर व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। जनपद प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।


Comments