नवीनतम
राजनीति
राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
कानपुर। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर नगर में प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने विश्वविद्यालय के प्रवेश एवं निकास मार्गों, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले पुलिस बल की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त ने सुरक्षा प्रबंधों को सुव्यवस्थित रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि राज्यपाल के आगमन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है और विश्वविद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
#SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #पुलिसप्रशासन #KanpurNews #PoliceSecurity #पुलिससुरक्षा #सुरक्षाव्यवस्था #यातायातव्यवस्था #कानपुरपुलिस #कानूनव्यवस्था #कानपुरन्यूज \#कानपुर #छत्रपतिशाहूजीमहाराजविश्वविद्यालय #उत्तरप्रदेशकीराज्यपाल #राज्यपालकानपुरदौरा #डीसीपीपश्चिम #एसएमकासिमआबिदी #यातायातप्रबंधन #पुलिसनिरीक्षण #विश्वविद्यालयसमाचार #वीआईपीसुरक्षा #सुरक्षातैयारी #राज्यपालआगमन #CSJMU #UttarPradeshGovernor


Comments