फीचर्ड
राजनीति
भारत
इटवा में मतदाता सूची पुनिरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक
इटवा में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर मण्डल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनग)।
इटवा में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर मण्डल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर आयोजित की गई थी।
बैठक में पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने सभी मण्डल अध्यक्षों को प्रक्रिया में पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए।
पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता लगातार निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची में सभी मतदाताओं का नाम शामिल हो । उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ी ताकत है और इस अधिकार के बिना किसी व्यक्ति की कोई पहचान नहीं रहेगी।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मिश्रा , नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल , पूर्व जिला मंत्री अजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष खुनियाँव राजेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष इटवा कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष बेलवा राम सूरत चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष बिस्कोहर कुंवर मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव मिश्रा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
#लोकतंत्र #SwatantraPrabhat #राजनीतिकसमाचार #उत्तरप्रदेशराजनीति #SiddharthnagarNews #ItwaNews #भाजपाकार्यकर्ता #मतदातासूची #निर्वाचनआयोग #BJPUttarPradesh #इटवासमाचार #VoterListRevision #सिद्धार्थनगरन्यूज #मतदातासूचीपुनरीक्षण #डॉसतीशद्विवेदी #दीपकमौर्य \#सिद्धार्थनगरसमाचार #भाजपासिद्धार्थनगर #भाजपाजिलाध्यक्ष #मतदानजागरूकता #मतदानकाअधिकार #वोटरवेरिफिकेशन #चुनावतैयारी #भाजपाबैठक #मंडलअध्यक्ष


Comments