नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
kushinagar : लाभार्थी ने बैंक के फील्ड ऑफिसर पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
पडरौना, निज संवाददाता।जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल नौगांवा निवासी लाभार्थी गोविन्द कुमार निषाद ने डीएम, एसपी व सीडीओ को पत्र देकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफिसर पर ऋण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अधिकारियों को बताया है कि वह मानसिक व आर्थिक रूप से काफी परेशान हो चुका है।
तमकुहीराज तहसील के मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड जंगल नौगांवा के सचिवगोविन्द कुमार निषाद को मत्स्य पालन के लिए पांच लाख की ऋण की स्वीकृति मिली हुई है। इसके लिए लाभार्थी गोविन्द ने दुदही स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पांच लाख ऋण के लिए आवेदन किया है। उसने शिकायती पत्र में बताया है कि बैंक शाखा के फील्ड ऑफिसर ऋण दिलवाने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। फील्ड ऑफिसर ने चेतावनी दी है कि कमीशन की रकम नहीं देने पर वह गलत रिपोर्ट लगाकर ऋण आवेदन निरस्त करा देंगे। पीड़ित ने बताया है कि वह बैंक का चक्कर लगाते लगाते मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशान हो चुका है। उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


Comments