कुशीनगर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 39 में से दो मामलों का निस्तारण

पडरौना तहसील में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व की सर्वाधिक 19 शिकायतें आईं, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। पडरौना तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

जीएसटी एसआईबी की 11 टीमों ने दो दुकानों और सात गोदामों में की छापेमारी Read More जीएसटी एसआईबी की 11 टीमों ने दो दुकानों और सात गोदामों में की छापेमारी

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने किया पैदल मार्च Read More दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने किया पैदल मार्च

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 39 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 37 मामले लंबित रहे। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 19, पुलिस विभाग के छह, विकास विभाग के पांच और अन्य विभागों के नौ मामले शामिल थे।

 

जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए।

जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के प्रदर्शन में हुए शामिल  हुए  अधिवक्ता बजरंग लाल उपाध्याय Read More जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के प्रदर्शन में हुए शामिल हुए अधिवक्ता बजरंग लाल उपाध्याय

 

राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। ऐसे में सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, उप जिलाधिकारी पडरौना, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें