कुशीनगर : प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आंचल पटेल बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

अहिरौली बाजार थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना, कानून-व्यवस्था और जनसेवा की जिम्मेदारियों का लिया व्यावहारिक अनुभव

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा आंचल पटेल को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों में से एक दिन के लिए एसएचओ (थाना प्रभारी) के रूप में चयनित किया गया। इस पहल के माध्यम से आंचल को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।


कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल में ‘रिश्वत का खेल’! फिटनेस के नाम पर 50 हजार तक मांगने का आरोप, पुलिस लाइन में बवाल Read More कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल में ‘रिश्वत का खेल’! फिटनेस के नाम पर 50 हजार तक मांगने का आरोप, पुलिस लाइन में बवाल

अच्छी सोच पब्लिक एकेडमी का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन Read More अच्छी सोच पब्लिक एकेडमी का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन

एक दिन की थाना प्रभारी की भूमिका निभाने के लिए थाने पहुंचीं आंचल पटेल का थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने स्वागत किया। उन्होंने आंचल को अपनी कुर्सी पर बैठाकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और थाना प्रभारी की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी छात्रा का उत्साहवर्धन किया।


इस दौरान आंचल ने पुलिस अधिकारियों के साथ थाने की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उन्होंने विभिन्न मामलों की सुनवाई और उनके समाधान की प्रक्रिया देखी तथा उसमें सहभागिता भी की। इस अनुभव से उन्हें कानून-व्यवस्था, जनसेवा, निर्णय लेने और जिम्मेदारियों के निर्वहन की व्यावहारिक जानकारी मिली।

कंपोजिट विद्यालय मुसही, रॉबर्ट्सगंज की  छात्रा कुमारी पूजा ने संभाली एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी, जनशिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश Read More कंपोजिट विद्यालय मुसही, रॉबर्ट्सगंज की छात्रा कुमारी पूजा ने संभाली एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी, जनशिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की परिस्थितियों और चुनौतियों से परिचित कराना भी है। विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक, शारीरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, संवाद कौशल और टीम भावना विकसित करने के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।


विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी, अनुशासित, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। इसी सोच के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों और करियर विकल्पों से परिचित कराते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।


इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने आंचल पटेल को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और समस्त विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, उसे निखारने और उन्हें अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Post Comments

Comments