कांग्रेसियों ने देर रात महात्मा गांधी मूर्ति पर केंडल जलाकर बहिन अंकिता भंडारीको दी श्रदांजलि
नेताओं ने कहा चार वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद ही अंकिता के परिवार को कोई भी न्याय नहीं मिल पाया है।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल सहित उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर चार वर्ष बीत जाने के बाद भी बहिन अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय न मिलने को लेकर एवं भाजपा सरकार के रवैये से खफा होकर तमाम लोगों ने महात्मा गांधी मूर्ति के समीप देर रात केंडिल जलाकर कर अंकिता भंडारी को श्रदांजलि देते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा चार वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद ही अंकिता के परिवार को कोई भी न्याय नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा जब तक सीबीआई जांच पूरी नही होती है तब तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद न दिया जाये। उन्होंने कहा राज्यपाल पद की गरिमा बहुत बड़ी होती है। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान तमाम कांग्रेसी नेताओ के अलावा महिलाएं मौजूद रहे।
#BreakingNews #JusticeForWomen #SwatantraPrabhat #PoliticalNews #CongressNews #WomenSafety #LatestNews #CongressProtest #कांग्रेसप्रदर्शन #UttarakhandNews #NainitalNews #AnkitaBhandari #उत्तराखंडसमाचार #CBIInvestigation #सीबीआईजांच #JusticeForAnkita #नैनीतालसमाचार #अंकिताभंडारी #अंकिताभंडारीन्याय #कैंडलमार्च #महात्मागांधीमूर्ति #उत्तराखंडकांग्रेस #न्यायकीमांग #CandleMarch #UttarakhandCongress


Comments