मां का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जगमग रोशनी और मनमोहक झांकियों से भक्तिमय में हुआ कस्बा
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
इटवा नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। मां दुर्गा के भव्य पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक लाइटों और मनमोहक झांकियों से सजाया गया है। दुधिया रोशनी से जगमगाते पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
गुरुवार की शाम पंडालों में मां दुर्गा की नवशक्तियों के दूसरे स्वरुप के पट खुलते ही मां भगवती के जय घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडालों में गूंज रहे देवी गीतों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं का उत्साह रहा ।
आचार्य ओमप्रकाश पांडेय व मुरलीधर मिश्रा ने पूजा-अर्चना और आरती संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। 19 अक्टूबर को हवन-पूजन तथा 20 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित है।
इस दौरान मुख्य यजमान भोला सोनी सहित दुर्गा पूजा समिति इटवा के अनिल जायसवाल, नरेंद्र छापड़िया, ओम छापड़िया, शंभुनाथ सोनी, बसंत जायसवाल, निर्मल छापड़िया, विपिन जायसवाल, आशीष जायसवाल और रामशंकर जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर ग्राम मधवापुर, डबरा, संग्रामपुर आदि स्थानों पर मां दुर्गा प्रतिमा के पट खुलते ही महामंगल आरती किया गया।
इस दौरान फागू चौहान,मनोज कुमार,लाल बिहारी, विनोद कुमार लवकुश राम सेवक आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ रही ।
#सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #ItwaNews #सनातनधर्म #धार्मिकआयोजन #मधवापुर #इटवा #दुर्गापूजा #DurgaPuja #ShardiyaNavratri #शारदीयनवरात्रि #NavratriFestival #MaaDurga #मांदुर्गा #DurgaPujaPandal #प्रतिमाविसर्जन #दुर्गापूजापंडाल #नवरात्रिउत्सव #मांदुर्गाआरती #महामंगलआरती #देवीगीत #डबरा #संग्रामपुर


Comments