नवरात्र में विकास की सौगात: सिविल लाइंस में नई सीसी सड़क का लोकार्पण

विधायक सलिल विश्नोई ने किया उद्घाटन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कानपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर कानपुर में विकास कार्यों को गति देने की कड़ी में शनिवार, 17 अक्टूबर को सिविल लाइंस क्षेत्र में नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। नौ दिन, नौ विकास कार्यों की श्रृंखला के सातवें दिन विधायक सलिल विश्नोई ने एडीएम के बंगले के सामने बनी सड़क का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला के साथ नवाब सिंह, एम. काशिफ, ऋषि तिवारी, सुनीता कुशवाहा, महेश पाल और मनीष रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवरात्र के दौरान आयोजित की जा रही नौ दिन, नौ विकास कार्यों की इस श्रृंखला के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल लाइंस में सीसी सड़क का लोकार्पण इसी अभियान की सातवीं कड़ी रहा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें