उसका में राम वन गमन और केवट संवाद का हुआ सजीव मंचन

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता उसका में राम वन गमन और केवट संवाद का हुआ सजीव मंचन

सिद्धार्थनगर।

उसका बाजार कस्बा में स्थित श्री पयोहरी आश्रम उसका राजा  के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार  को  निषादराज राम मिलन, केवट संवाद, सुमंत्र का वापस जाना, दशरथ विलाप, श्रवण कुमार कथा, दशरथ स्वर्ग प्रस्थान, कैकेई भरत संवाद का सजीव मंचन हुआ। 

इस प्रसंग में राम निषादराज से कहते हैं कि आप अब वापस चले जाइये और राज्य की सीमा  की रक्षा कीजिए। इसके बाद केवट संवाद लीला हुई। इस प्रसंग में जब भगवान राम नदी पार करने के लिए केवट से आग्रह करते हैं कि वह उन्हें नदी पार करा दे, तब केवट राम से कहते हैं कि पहले वह आपके पांव पखारेंगे, फिर नौका से नदी पार करायेंगे। इसके बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को केवट नदी पार कराते हैं। इसका सजीव मंचन कस्बा के सटे स्थित कूड़ा नदी के तट पर हुआ है।

कार्यक्रम के आयोजक और मंदिर के महंथ लाल बहादुर दास, पुजारी  रमाकांत , हेमन्त अग्रहरी, चंद्र भूषण मिश्र, अवधेश सहानी, श्रीराम सहानीसिद्धार्थ सिंह, प्रह्लाद शाहू, अवधेश निषाद,मनीष पाण्डेय,सुंदरम शुक्ला, रिंकू वर्मा, राहुल दूबे,राजनाथ सिंह, आशीष अग्रहरि आदि रहे।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें