सिद्धार्थनगर : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव को लेकर सपा की हुई बैठक
उन्होंने कहा कि मदरसों का अनुदान बंद कर दिया गया उनकी छात्रवृत्ति रोक दी गई, दुर्भाग्यपूर्ण है।
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराए जाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, तथा पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराए जाने हेतु रणनीति बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर संजयन त्रिपाठी रहे।
डॉ संजयन त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने के जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी के लोगों ने स्वागत किया। डॉक्टर संजयन त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि समाजवादी पार्टी ने मुझे अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया, हम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आभारी है कि उन्होंने मुझ जैसे एक कार्यकर्ता पर अपना भरोसा जताया, भाजपा सरकार में 292 00 विद्यालय प्रदेश में बंद कर दिए गए।
उन्होंने कहा कि मदरसों का अनुदान बंद कर दिया गया उनकी छात्रवृत्ति रोक दी गई, दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को मालूम होना चाहिए कि शिक्षकों के चुनाव में शिक्षक ही मतदाता है और शिक्षक यह बात जानता है कि शिक्षकों का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में है और समाजवादी पार्टी ने अपने सरकार में शिक्षकों के हित में तमाम बहुत सारे कार्य किए हैं चाहे वित्तविहीन शिक्षकों के अनुदान का मामला हो चाहे पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा हो यह सब समाजवादी पार्टी के प्रमुख एजेंडे में है।
बैठक में पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, प्रदेश सचिव विभा शुक्ला, कमलेश यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष आरबी चौधरी, मोहम्मद वसीम, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप पथरकत, रिंधू पासवान, महेश कनौजिया, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, हरिराम यादव, सोनू यादव, धीरू यादव, रामसेवक लोधी, जेपी यादव, अखिलेश मौर्या, जोखन चौधरी, कृष्ण नाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद, अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
#सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #UPPolitics #राजनीतिकसमाचार #उत्तरप्रदेशराजनीति #SamajwadiParty #समाजवादीपार्टी #SiddharthnagarNews #अखिलेशयादव #AkhileshYadav #TeacherElection #OldPensionScheme #वित्तविहीनशिक्षक #TeachersIssues #शिक्षकनिर्वाचन #गोरखपुरफैजाबादखंड #डॉसंजयनत्रिपाठी #लालजीयादव #सपाबैठक #शिक्षकचुनाव #शिक्षकोंकेहित #पुरानीपेंशनबहाली #शिक्षकमतदाता #GorakhpurFaizabadTeachersConstituency #SanjayanTripathi


Comments