चीनी मिल में हुआ राम जन्म व बाल लीलाओं का मंचन

बाल लीलाओं का मंचन आदर्श रामलीला कमेटी मऊ सीधी, रींवा के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया गया

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। जब-जब होइ धरम कै हानी। बाढहिं असुर अधम अभिमानी॥ तब तब प्रभु धरि बिबिध सरीरा। हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा॥श्री रामलीला कमेटी चीनी मिल नैनी मे चल रही रामलीला मे राम जन्म की लीला एवं राम की बाल लीलाओं का मंचन आदर्श रामलीला कमेटी मऊ सीधी, रींवा के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया गया ।
 
श्री राम जन्म और बाल लीलाओं के मंचन के दौरान मुनि विश्वामित्र का आगमन, राम लक्ष्मण का उनके साथ बन गमन साथ ही भगवान श्री राम द्वारा ताड़का वध की लीला का अत्यंत रोमांचकारी  मंचन दर्शकों द्वारा सराहनीय रहा। आज राम लीला के मंचन के मंचन के दौरान श्री चीनी मिल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं महामंत्री पत्रकार राहुल जायसवाल, सुरेश तिवारी, डॉ.पवन जायसवाल, संयोजक घनश्याम जायसवाल, संयोजक सोनू जायसवाल,मुख्य संरक्षक समर बहादुर सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुनील यादव, अंकित कन्नौजिया, कैफे सुल्तान, कृष्णा केसरवानी,प्रेम मिश्रा, दशरथ जायसवाल, समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद हैं।

Post Comments

Comments