श्रीराम वनवास एवं भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन

दर्शकों की सुविधा, मंचन की व्यवस्था एवं आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट, नैनी द्वारा स्वदेशी कॉटन मिल ग्राउंड में आयोजित भव्य रामलीला “कथा सिया राम की” के चतुर्थ दिवस बुधवार को कैकेयी-मंथरा संवाद, प्रभु श्रीराम वनवास, महाराज दशरथ के मरण तथा भरत मिलाप के मार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। इन प्रसंगों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया तथा त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और भ्रातृ-प्रेम का संदेश दिया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओपी पांडेय पारस हॉस्पिटल की टीम के साथ उपस्थित रहे। समिति के संरक्षकगण एवं पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय, निष्ठा और समर्पण के साथ पूर्व नियोजित रूपरेखा के अनुसार कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। दर्शकों की सुविधा, मंचन की व्यवस्था एवं आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
 
समिति ने सभी अतिथियों, रामभक्तों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्श जीवन-मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मौजूद लोगों में समिति अध्यक्ष राकेश जायसवाल, दिलीप केसरवानी, आकाश जायसवाल, आन्नद जी शर्मा, धर्मराज पटेल, आदि रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें