पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन ,दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ

बाल विवाह की प्रथा रोकने, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके भविष्य से जुड़े निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या दिनांकित 31.08.2026 के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार जनपद सोनभद्र में दिनांक 01.11.2026 को वृह्द विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, कलेक्ट्रेट सोनभद्र में किया जायेगा।

उक्त के संबंध में तथा 11 अक्टूबर को मनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर, सोनभद्र में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन राहुल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एल0ए0डी0सी0 द्वारा किया गया।

दो माह पहले पड़ोसी के घर से चोरी किया मोबाइल, बेचकर शराब पीने की थी तैयारी Read More दो माह पहले पड़ोसी के घर से चोरी किया मोबाइल, बेचकर शराब पीने की थी तैयारी

शिविर में उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुमन जायसवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 दिप्ती सिंह, सुरश्री द्विवेदी आकाशवाणी रेडियो स्टेशन ओबरा, मनोज पाल को-आर्डिनेटर, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान वाराणसी, ओमप्रकाश उपप्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, दीपन कुमार पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र एवं अन्य शिक्षकगण तथा लगभग 150 बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।   

बांस बल्ल्यिों और जमीनों पर दौड़ रहे बिजली के तार, अफसरों को हादसे का इंतजार Read More बांस बल्ल्यिों और जमीनों पर दौड़ रहे बिजली के तार, अफसरों को हादसे का इंतजार

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं/बालकों को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 (International Day of the Girl Child) की थीम “बाल विवाह समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें” है। इस वर्ष का अभियान बाल विवाह की प्रथा को रोकने, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके भविष्य से जुड़े निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने पर केंद्रित है।

घाटमपुर में छठ पूजा की तैयारियां, एसडीएम और एसीपी ने किया निरीक्षण Read More घाटमपुर में छठ पूजा की तैयारियां, एसडीएम और एसीपी ने किया निरीक्षण

बालिका दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य लड़कियों को नुकसानदेह प्रथाओं से बचाना और उनके अधिकारों तथा नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही सचिव द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, महिलाओं/बालिकाओं के समग्र विकास हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, कलेक्ट्रेट सोनभद्र में दिनांक 01.11.2026 को आयोजित किये जाने वाले वृह्द विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

इसके अलावा उप मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ0 सुमन जायसवाल एवं डॉ0 दिप्ती सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर में उपस्थित बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। तथा उससे बचाव व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी गयी। उक्त जानकारी सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र राहुल द्वारा दी गयी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें