थाना समाधान दिवस फरियादियों की शिकायतों का किया गया गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण

दिये शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

दिनांक 10.10.2026 को जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त अनेक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,  हस्तकला और विज्ञान मॉडलों ने मोहा मन Read More बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,  हस्तकला और विज्ञान मॉडलों ने मोहा मन

विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए किए जाने पर बल दिया गया, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।थाना समाधान दिवस का विवरण-

श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब Read More श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्र-पुलिस विभाग - 05,राजस्व विभाग - 77,आज प्राप्त प्रार्थना पत्र-पुलिस विभाग : 09 (04 का मौके पर निस्तारण)

नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण के साथ टूण्डला प्रेस क्लब ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता Read More नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण के साथ टूण्डला प्रेस क्लब ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता

राजस्व विभाग -54 (25 का मौके पर निस्तारण)

शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें