सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ  प्रदर्शन कर की बर्खास्तगी की मांग

सपा जिलाध्यक्ष  लालजी यादव ने पैदल मार्च धरना/ प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहां की देश का चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के हाथ की कठपुतली बना हुआ है और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
संविधान बचाओ" लोकतन्त्र बचाओ, वोट बचाओ" सप्ताह के तहत गुरुवार को समाजवादी पार्टी सिद्धार्थनगर द्वारा सपा कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव  की अगुवाई तथा  पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी , विधायक सैयदा खातून पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग के साथ-साथ उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना / प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया।
 
सपा जिलाध्यक्ष  लालजी यादव ने पैदल मार्च धरना/ प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहां की देश का चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के हाथ की कठपुतली बना हुआ है और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है । एसआइआर  के बहाने देश में करोड़ों लोगों को मतदाता सूची से नाम काटकर वोट के अधिकार से वंचित कर दिया गया, संविधान हमें 18 वर्ष पूर्ण होने पर मताधिकार का अधिकार देता है परंतु भाजपा के हाथ की कठपुतली चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  वोट काटकर हमें मताधिकार से वंचित कर देता है चुनाव आयोग का यह कृत्य पूरी तरह से संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है हमारी मांग है  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर उन को तत्काल हटाया जाए और उनके विरुद्ध वोट चोरी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्यवाही किया जाए।
 
लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल सिंह , उग्रसेन प्रताप सिंह, मोनू दुबे, बेचई यादव, अजय चौधरी, अफसर रिजवी, रामफेर यादव, राममिलन भारती, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, मुरलीधर मिश्रा, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, कमाल अहमद खान, चंद्रमणि यादव, अजय यादव, प्रदीप पत्थरकट, कमरूजजमा खान,  घिसियावन यादव, जुबेदा चौधरी, परशुराम यादव, वीरेंद्र तिवारी, उदयभान तिवारी, राम धीरज साहनी,  रिंधू पासवान, महेश कनौजिया, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, फिरोज आलम,  जोखन चौधरी,  चंद्रभान पहलवान, बृजभान यादव, रामनेवास चौरासिया सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें