गैंगस्टर एक्ट में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
थाना त्रिलोकपुर पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस टीम ने एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गैंगस्टर एक्ट से जुड़ा था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम था।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
थाना त्रिलोकपुर पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस टीम ने एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गैंगस्टर एक्ट से जुड़ा था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम था। उसे कोर्ट भेज दिया गया है। एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र व थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र और सर्विलांस प्रभारी शशिकांत की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
आरोपी अक्षय कुमार उर्फ रोहित को 7 अक्टूबर 2026 को सिंगारजोत पुल के पास से पकड़ा गया।अक्षय कुमार उर्फ रोहित श्यामदियापुर हिसामुद्दीनपुर, थाना भवानीगंज, सिद्धार्थनगर का निवासी है। उस पर त्रिलोकपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस नंबर 134/2026 और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें केस नंबर 151/2025 और 113/2025 शामिल हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।
#LawAndOrder #CrimeNews #SwatantraPrabhat #PoliceArrest #UttarPradeshPolice #PoliceAction #SiddharthnagarNews #SiddharthnagarPolice #Biskohar #BiskoharNews #CrimeInvestigation #SurveillanceTeam #CrimeUpdate #SiddharthnagarCrime #GangsterAct #TrilokpurPolice #Bhawaniganj #UPCrime #GangsterArrest #AntiTheftTeam #WantedCriminal #RewardedCriminal #AkshayKumar #Singarjot #CriminalArrested


Comments