शारदीय नवरात्रि पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
गाजे-बाजे के साथ निकलीं नवदुर्गा पूजा समिति कटरा, नवदुर्गा पूजा समिति मेंन मार्केट , नवदुर्गा पूजा समिति इन्दरिया, नवदुर्गा पूजा समिति पांडे गंज की कलश शोभायात्रा
शुकुल बाजार, अमेठी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर शुकुल बाजार कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और शक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना के साथ देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, वहीं विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की ओर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्राएं निकाली गईं। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कटरा चौराहा, मेन मार्केट, पांडेगंज और इन्दरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुकुल बाजार कस्बे और आसपास के गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। कुछ स्थानों पर नवरात्रि के प्रथम दिन प्रतिमा स्थापना के बाद विजयादशमी पर विसर्जन किया जाता है, जबकि कई स्थानों पर पंचमी के दिन प्रतिमाएं स्थापित कर पूर्णिमा के अवसर पर विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है।कटरा चौराहा स्थित नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से ध्रुव गुप्ता, लालता गुप्ता, विश्व प्रकाश शुक्ला, जानकी सेठ और दुर्गा गुप्ता के सौजन्य से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु धार्मिक उल्लास के साथ यात्रा में शामिल हुए और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।मेन मार्केट में दिनेश कौशल, शेखर गुप्ता, सोनू कौशल सहित अन्य भक्तों के सौजन्य से विशाल कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।ग्रामसभा इन्दरिया में भूपेंद्र विक्रम सिंह, बद्रीनाथ मिश्रा उर्फ महेंद्र मिश्रा, विकास शुक्ला, संजेश मिश्रा, आदित्य मिश्रा, पंडित सतीश दास जी महाराज, अंकुर मौर्य और अलगू कोरी सहित अन्य भक्तों के सौजन्य से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा के जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।
वहीं नवदुर्गा पूजा समिति पांडे गंज में त्रिलोचन पांडे राजा पांडे बब्बू ठेकेदार राहुल तिवारी व अन्य भक्तगण के सौजन्य से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन और पूजा पंडालों में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं।
#SwatantraPrabhat #HinduFestival #UttarPradeshNews #IndianCulture #अमेठीसमाचार #शुकुलबाजार #ReligiousProcession #ShukulBazar #DurgaPuja #Navratri2026 #ShardiyaNavratri #NavratriCelebration #शारदीयनवरात्रि #MaaDurga #TempleDarshan \#AmethiNews #KalashShobhayatra #DurgaPujaSamiti #KatraChauraha #MainMarket #Pandeganj #Indariya #DevotionalEvents #AmethiNewsUpdate #कलशशोभायात्रा


Comments