पुण्यतिथि पर सपाईयों ने दी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को महान समाजवादी पुरोधा समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री /पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव  "नेता जी" की चौथी पुण्यतिथि सपा जिलाध्यक्ष  लालजी यादव  की अध्यक्षता तथा विधायक डुमरियागंज  सैय्यदा खातून  की उपस्थिति में मनाई गई और नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गयाऔर विचार गोष्ठी कर उनके  जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
 
विचार गोष्ठी में नेताओं ने नेताजी को याद करते हुए उनके जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहां की नेताजी कहते थे की समाजवादी पार्टी बख्शीश की राजनीति नहीं करती है बल्कि ऐसा समाज बनाना चाहती है जो किसी की दया और कृपा पर निर्भर ना रहे, नेताजी किसानों, मजदूरों, नौजवानों, बेरोजगारों, वंचितों, शोषित समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बन कर अपने सिद्धांतों व्यक्तित्व संघर्ष और विचारों से सदैव भारतीय राजनीति में सदैव गूंजते रहेंगे और  राजनीति के क्षितिज पर सदैव उदीयमान सूर्य की तरह चमकते रहेंगे । नेताजी अपने कार्यों नीतियों सिद्धांतों अपने व्यक्तित्व और अपने विचारों से अमर रहेंगे नेताजी के विचारों उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर के ही  2027 में समाजवादी पार्टी का प्रचम लहराएंगे यही हम लोगों की नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।
 
इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, बेचई यादव, राममिलन भारती, कमाल अहमद खान, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी एडवोकेट, मुरलीधर मिश्रा, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, प्रदीप पथरकत ,जुबेदा चौधरी,  रिंधू पासवान, महेश कनौजिया, अब्दुल कलाम सिद्दीकी ,हरिराम यादव ,पारसनाथ विश्वकर्मा, रामू यादव, बृजभान यादव, रामसेवक लोधी, जेपी यादव, चंद्रभान पहलवान, अनिरुद्ध कुमार यादव एडवोकेट,
 
रामस्वरूप पांडे, कृष्णनाथ यादव, जोखन चौधरी, हरी नारायण यादव, खुर्शीद अहमद, विजय चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, मोहम्मद जफर, चंद्रहास यादव, रियाज अहमद, मनीष यादव, सद्दाम खान, इमामुद्दीन खान, राजकुमार यादव, सत्येंद्र पाल यादव, चंचल रावत ,राजू चौधरी, मनोज साहनी, सतीश चौधरी, अब्दुल रहमान खान, मैसर अली, अंगद यादव, डॉ अब्दुल हसन, श्रीराम जयसवाल, नुरुल हुदा आदि  उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें