अतुल को मैन ऑफ द मैच देते आयोजन सचिव विपिन कुमार यादव
चंद्रकला यूनिवर्सल और रॉयल क्लब ने दर्ज की जीत
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज। केएस स्पोर्ट्स 30 प्लस कलर ड्रेस टी-20 प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में चंद्रकला यूनिवर्सल और रॉयल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। चंद्रकला यूनिवर्सल ने तौसीफ इलेवन को 55 रन से, जबकि रॉयल क्लब ने आइडियल क्लब को 39 रन से शिकस्त दी।
चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने 19.4 ओवर में 169 रन (अतुल 81, रचित सागर 21, राहुल माथुर 17, मोहम्मद राफे पांच, यूसुफ दो, मंजर इकबाल, जोहिक और मोहम्मद आसिम एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में आइडियल क्लब की टीम 19.3 ओवर में 130 रन (दाऊद खान 35, एसपी यादव 33, राहुल और रिषभ शुक्ला ने दो-दो, अतुल, अशोक कुमार, शिब्बू मिश्रा और डॉ. बीके राय एक-एक विकेट) पर सिमटी।
दूसरे मुकाबले में चंद्रकला यूनिवर्सल ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन ( रविंद्र आनंद 50, रिषभ मिश्रा 46, इमरोज़ अली 33, साहेब लाल मैक्लोड्स 22, प्रियंशु यादव 16, दुर्विजय सिंह, पीके पाठक, चंद्रेश यादव एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में तौसीफ इलेवन की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन (दुर्विजय सिंह 35, मोहम्मद अथर 26, पीके पाठक 18, दीपक यादव 17, अजय यादव तीन, प्रियांशु यादव और सैयद अजहर अली दो-दो विकेट) ही बना सकी।
swatantra prabhat cricket news india prayagraj latest news cricket league local sports news Cricket Tournament News Uttar Pradesh Sports Prayagraj Sports News Prayagraj Cricket KS Sports Tournament 30 Plus Cricket T20 Cricket Tournament Color Dress T20 Chandrakala Universal Royal Cricket Club Ideal Club Tausif Eleven Prayagraj Cricket League Jhunsi Cricket Chandra Kala Universal Win Royal Club Win Cricket Match Results T20 Match Cricket Players


Comments