सांसद जगदंबिका पाल बोले — सेवा सेतु का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बर्डपुर में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर प्रारंभ हुए भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लाक परिसर, बर्डपुर में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके पात्र लाभार्थियों के बीच संपर्क मजबूत करना, जरूरतमंद नागरिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में उचित मार्गदर्शन देना रहा। भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे, खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में सांसद जगदंबिका पाल ने सेवा सेतु अभियान की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा सेतु का उद्देश्य जनता और सरकारी योजनाओं के बीच ऐसी कड़ी बनाना है, जिससे जानकारी के अभाव, आवेदन प्रक्रिया की कठिनाइयों अथवा आवश्यक दस्तावेजों की समस्या के कारण कोई पात्र नागरिक लाभ से वंचित न रह जाए।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू सेवा संकल्प अभियान को सार्थक बनाने का वास्तविक तरीका समाज के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करना और जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग देना है। सेवा सेतु इसी भावना का प्रतिनिधित्व करता है—सरकार की योजनाओं को जनता से जोड़ना और जनता की समस्याओं को संबंधित व्यवस्था तक पहुंचाना।कार्यक्रम में लाभार्थियों के लिए सभी विभागों के पंडाल लगाए गए थे। कार्यक्रम में स्वागत गीत कंपोजिट विद्यालय काशीपुर की छात्राओं ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पाण्डे, उपेंद्र सिंह, एसपी अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत मनोहर लाल बरनवाल, एडीओ एजी मनीष त्रिपाठी , सबलू साहनी, दीपेंद्र चौधरी, मंगलेश शुक्ला, नितेश पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, रमेश मणि, अजय चौधरी, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता,जेपी मौर्य, रिंकू पाल सहित अन्य लोग एवं बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
swatantra prabhat siddharthnagar news jagdambika pal Rural Development Community Service Birdpur Block welfare scheme awareness BJP news Uttar Pradesh Government Benefits Government Welfare Schemes Dumariyaganj MP Public Grievance Support Uttar Pradesh Government Schemes Narendra Modi Birthday Seva Sankalp Abhiyan 2026 Siddharthnagar BJP Birdpur News Seva Setu Programme Public Welfare Programme Beneficiary Assistance BJP Service Campaign Beneficiary Registration Rural Public Services Rajendra Pandey Amit Upadhyay


Comments