सीएमओ के निरीक्षण में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मिली लापरवाही, दो चिकित्सकों का 15 दिन का वेतन बाधित
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के दावों के बीच शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक के निरीक्षण में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई।
भदोही। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के दावों के बीच शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक के निरीक्षण में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई।
कसियापुर पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में डॉ. विपिन कुमार यति अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों चिकित्सकों का 15-15 दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। वहीं, अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का संबंधित दिवस का वेतन बाधित किया गया।
सीएमओ ने शनिवार को अपराह्न एक बजे 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय सरपतहा का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौजूद नहीं थे। डॉ. विवेक पांडेय और फार्मासिस्ट को निर्देश दिया गया कि कोई भी आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर न जाए। इसके बाद उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात की।
अपराह्न 1.40 बजे पीएचसी कसियापुर के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके वर्मा अनुपस्थित मिले। इस पर उनका 15 दिन का वेतन बाधित किया गया। 1.45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा में सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए। दोपहर 2.10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां के निरीक्षण में डॉ. विपिन कुमार यति अनुपस्थित मिले। उनका भी 15 दिन का वेतन बाधित किया गया।
इसके बाद सीएमओ ने अपराह्न 2.35 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज, 3.20 बजे गोपीगंज और 4.15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का संबंधित दिवस का वेतन बाधित करने की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के बाद भी बड़ा सवाल
लगातार निरीक्षण और वेतन बाधित करने जैसी कार्रवाई के बावजूद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार हो रहा है या नहीं, यह अहम सवाल है। एक ही दिन में कई केंद्रों का निरीक्षण कर अनुपस्थिति पर कार्रवाई करना व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत को रेखांकित करता है। हालांकि, स्वास्थ्य सेवाओं में वास्तविक सुधार का आकलन तभी हो सकेगा, जब चिकित्सकों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति के साथ मरीजों को समय पर उपचार, जांच और दवाएं भी उपलब्ध हों।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #HealthDepartment #स्वास्थ्यविभाग #HealthNews #PublicHealth #HealthcareServices #भदोहीसमाचार #CommunityHealthCenter #स्वास्थ्यसेवाएं \#BhadohiNews #CMOBhadohi #HealthCenterInspection #DoctorAbsent #MedicalStaff #SalaryDeduction #GovernmentHospital #PrimaryHealthCenter #YogiGovernment #सीएमओभदोही #स्वास्थ्यकेंद्र #डॉक्टरोंकीलापरवाही #वेतनबाधित #सरकारीअस्पताल #चिकित्सकीयव्यवस्था


Comments