धान की फसल में सफेद रोग का प्रकोप, किसानों की बढ़ी चिंता

खेतों में तेजी से फैल रहा रोग, फसल बचाने के लिए किसान करा रहे दवाओं का छिड़काव

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के ऐहार गांव में धान की खड़ी फसल पर सफेद रोग का प्रकोप किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। कई खेतों में धान की फसल रोग की चपेट में आने से प्रभावित हो रही है। फसल खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं और अपनी फसल को बचाने के लिए खेतों में दवाओं का छिड़काव करा रहे हैं।किसानों के मुताबिक धान की फसल में सफेद रोग के लक्षण दिखाई देने के बाद धीरे-धीरे फसल प्रभावित हो रही है।
 
समय रहते रोग पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस समय धान की फसल खेतों में खड़ी है, ऐसे में रोग के बढ़ते प्रकोप ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।फसल बचाने के लिए किसान अपने स्तर से कृषि दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि दवाओं के छिड़काव के बावजूद यदि रोग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हुआ तो उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
 
किसानों ने कृषि विभाग से गांवों में पहुंचकर धान की फसल का निरीक्षण कराने और रोग की सही पहचान के साथ उचित दवा एवं छिड़काव की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।क्षेत्र के किसान रामचरन यादव, रामकिशुन, राम प्रसाद यादव, सचिन सविता, भदाली पासवान, अंशु निर्मल, राकेश निर्मल, राजेंद्र शुक्ला और देवकुमार यादव समेत अन्य किसानों ने फसल बचाने के लिए दवाओं का छिडकाव कराया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें