धान के खेत में अजगर ने नीलगाय को निगला
खरगपुर सौताना में विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप
लालगंज। रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर सौताना गांव में शनिवार को धान के खेत में विशालकाय अजगर ने नीलगाय को निगल लिया। खेत में अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
गांव के अनिल सिंह के धान के खेत में ग्रामीणों ने अजगर को नीलगाय निगलते देखा। कुछ ही देर में खबर गांव में फैल गई। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत के आसपास जुट गए।
ग्रामीणों ने बताया कि अजगर काफी बड़ा और विकराल था। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की मांग की है।
#UPNews #RuralNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #RaebareliNews #LalganjNews #ForestDepartment #LalganjRaebareli #VillageNews #WildlifeNews #WildlifeProtection #WildlifeRescue #RaebareliUpdate #PythonSnake #GiantPython #Nilgai #PythonSpotted #SnakeRescue #KharagpurSautana #WildAnimal #WildlifeUpdate #SnakeNews #AnimalRescue #NatureNews #GiantSnake


Comments