बस्ती में एक साल से फरार शातिर चोर नतीउल्लाह गिरफ्तार, मुंडेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बस्ती जिले के मुंडेरवा पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त नतीउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया।
बस्ती। बस्ती जिले के मुंडेरवा पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त नतीउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जगदीशपुर के पास दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गन्ना मिल में चोरी के मामले में था वांछित
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि अनुसार नतीउल्लाह पुत्र हकीकुल्लाह, निवासी जगदीशपुर नटबाग, थाना मुंडेरवा, के खिलाफ थाना मुंडेरवा में मुकदमा संख्या 170/2025, धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि वर्ष 2025 में गन्ना मिल में हुई चोरी की घटना में उसकी संलिप्तता थी।
यहां बताते चलें कि इस मामले में उसके दो साथी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि नतीउल्लाह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार वह बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित आसपास के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर रहकर पुलिस से बचता रहा।
न्यायालय से कुर्की की उद्घोषणा का आदेश
इस मामले में लंबे समय से फरार रहने के कारण अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की की उद्घोषणा संबंधी आदेश भी प्राप्त हुआ था। इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुंडेरवा पुलिस टीम ने ग्राम जगदीशपुर के पास घेराबंदी कर नतीउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय, उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव और कांस्टेबल कामोद कुशवाहा शामिल रहे।
#UPPolice #BreakingNews #LawAndOrder #CrimeNews #SwatantraPrabhat #BastiNews #UttarPradeshNews #BastiPolice #WantedAccused #PoliceArrest #PoliceAction #Arrested #LatestNews #PoliceTeam #CrimeUpdate #TheftCase #BastiCrime #Munderwa #MunderwaPolice #SugarMillTheft #Natiullah #Jagdispur #CourtOrder #AbscondingAccused


Comments