तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, डीजे संचालकों पर मुकदमा

बस्ती जिले के हर्रैयाथाना क्षेत्र मेंगणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों की अनदेखी कर तेज आवाज में डीजे बजाना संचालकों को भारी पड़ गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के हर्रैयाथाना क्षेत्र मेंगणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों की अनदेखी कर तेज आवाज में डीजे बजाना संचालकों को भारी पड़ गया।
 
 हर्रैया थाना क्षेत्र में SHO संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ ध्वनि प्रदूषण की शिकायत/उल्लंघन को लेकर मौके पर ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र से जांच की। जांच में निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि स्तर पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
 
पुलिस के अनुसार प्रकरण में मु0अ0सं0 273/2026 के तहत धारा 270, 292, 352, 351(3) बीएनएस तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
 
पुलिस का कहना है कि त्योहार और धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार के नेतृत्व में की गई।
 
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव यादव और कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।
 
हर्रैया पुलिस ने डीजे संचालकों और आयोजकों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के नाम पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने की छूट नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर मापक यंत्र से जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें