लॉजिकल एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 'विज़न ऑफ केयर' नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न

चित्रकूट से पधारे अनुभवी एवं विशेषज्ञ नेत्र डॉक्टरों की समर्पित टीम ने भाग लिया

हर्षिता यादव  Picture
Published On

प्रतापगढ़। डेरवा स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लॉजिकल एस.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छात्रों के स्वास्थ्य एवं बेहतर देखभाल को ध्यान में रखते हुए 'विज़न ऑफ केयर' अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत विद्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस शिविर में प्रसिद्ध सद्गुरु हॉस्पिटल, चित्रकूट से पधारे अनुभवी एवं विशेषज्ञ नेत्र डॉक्टरों की समर्पित टीम ने भाग लिया।
 
डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से विद्यालय के छात्र-छात्राओं की आंखों का  गहनता से परीक्षण किया। जांच के साथ डॉक्टरों ने बच्चों को आँखों की सही देखभाल, डिजिटल स्क्रीन (मोबाइल/टीवी) के दुष्प्रभावों से बचाव और संतुलित व पौष्टिक आहार से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव व परामर्श भी दिए।
 
परीक्षण में लगभग 10 से 15 बच्चों की आँखों में दृष्टि दोष पाया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सद्गुरु हॉस्पिटल, चित्रकूट से आई डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, "छात्रों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग, कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें