गरबा-डांडिया में अश्लीलता पर बजरंग दल का कड़ा रुख, डीएम को ज्ञापन देकर दी साफ चेतावनी

जिला संयोजक राहुल पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने की उठाई मांग

हर्षिता यादव  Picture
Published On

बस्ती।जिले में आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने को लेकर बजरंग दल ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें प्रमुखता से रखी हैं। जिला संयोजक राहुल पांडेय के नेतृत्व में बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बस्ती को ज्ञापन सौंपकर आगामी आयोजनों में मर्यादा, अनुशासन, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
 
ज्ञापन में संगठन ने कहा कि गरबा एवं डांडिया भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन हैं। ऐसे कार्यक्रमों की गरिमा एवं पवित्रता बनाए रखना आयोजकों के साथ-साथ प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। संगठन ने मांग की कि कार्यक्रम स्थलों पर अश्लीलता, अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, हुड़दंग तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
 
बजरंग दल ने कार्यक्रमों में अश्लील अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर रोक, आयोजन समितियों को स्पष्ट सुरक्षा एवं अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करने तथा कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग रखी गई।
 
ज्ञापन में आयोजन स्थल पर प्रवेश एवं सहभागिता को लेकर कानूनसम्मत और स्पष्ट नियम लागू करने की मांग भी की गई है। संगठन की ओर से कार्यक्रमों में गैर-हिंदू व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई।जिला संयोजक राहुल पांडेय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी धार्मिक आयोजन का विरोध करना नहीं, बल्कि पारंपरिक आयोजनों की पवित्रता, सांस्कृतिक स्वरूप, सुरक्षा और मर्यादा बनाए रखना है। उन्होंने प्रशासन से आगामी आयोजनों को लेकर प्रभावी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
 
ज्ञापन सौंपने के दौरान राहुल भाट, आदर्श चौधरी, निखिल उपाध्याय, विनीत पांडेय, रॉकी, लकी, आशीष गुप्ता, महेंद्र सोनी, श्री ओम मिश्र, बाबूलाल, शिवा गुप्ता, आलोक सोनकर, प्रभाकर गुप्ता, आदर्श अग्रहरि, अरुण सोनकर सहित बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।गरबा-डांडिया में अश्लीलता पर बजरंग दल का कड़ा रुख, डीएम को ज्ञापन देकर दी साफ चेतावनी”।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें