कोहरगड्डी बांध की कटी सड़क से बढ़ी चिंता, दुर्गा विसर्जन पर संकट
विजयादशमी का पर्व नजदीक है और कोहरगड्डी बांध पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच बांध तक पहुंचने वाली कई दशकों पुरानी खड़ंजे की सड़क बीच रास्ते में कट जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
पचपेड़वा।
विजयादशमी का पर्व नजदीक है और कोहरगड्डी बांध पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच बांध तक पहुंचने वाली कई दशकों पुरानी खड़ंजे की सड़क बीच रास्ते में कट जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। करीब दो से तीन महीने से सड़क कटी होने के कारण आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों ने विजयादशमी से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
कोहरगड्डी बांध पर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंचती हैं। विसर्जन कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सड़क की मौजूदा स्थिति प्रतिमा लेकर आने वाले वाहनों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्व से पहले सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो विसर्जन के दौरान भीड़ के बीच आवागमन में दिक्कत हो सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह खड़ंजे की सड़क कई दशकों पुरानी है। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है। वर्तमान में बीच रास्ते का हिस्सा कट जाने से रास्ता और भी खराब हो गया है।
ग्राम प्रधान प्रशासक कोहरगड्डी नीलम ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित विभाग से विजयादशमी से पहले रास्ते को आवागमन योग्य बनाने की अपील की है।
स्थानीय ग्रामीण जयसिंह गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, रामफल, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हजारों लोगों की आवाजाही को देखते हुए सड़क की मरम्मत जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई कर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
#SwatantraPrabhat #BalrampurNews #बलरामपुरसमाचार #RoadRepair #सड़कमरम्मत #दुर्गापूजा #जर्जरसड़क #Pachpedwa #पचपेड़वा #Kohrgaddi #KohrgaddiDam #DurgaVisarjan #Vijayadashami #DamRoad #PachpedwaNews #DurgaIdolImmersion #दुर्गाप्रतिमाविसर्जन #विजयादशमी #कोहरगड्डीबांध #ग्रामीणसमस्या #आवागमनकीसमस्या #सिंचाईविभाग #श्रद्धालुओंकीसुरक्षा #प्रशासनसेमांग


Comments