सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध  प्रभावशाली अस्त्र बनाकर  गाँधी ने स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी,

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
आज 2 अक्टूबर की ऐतिहासिक तिथि पर प्रयागराज कांग्रेस जनोंएवं कांग्रेस पार्टी विधि विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्य कर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाया और उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया!
 
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात विधि विभाग से जुड़े पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता साथियों ने एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया!जिसमें वक्ताओं ने देश के इन दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला!
 
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी, विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रयागराज मण्डल के प्रभारी हरिश्चन्द्र दूबे ने कहा की सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया।
 
गोष्ठी में बोलते हुए श्री दूबे ने कहा की "जय जवान जय किसान"के अमर उद्घोष से सम्पूर्ण राष्ट्र में नई ऊर्जा का संचार करने वाले, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटिश: नमन।
  
 शास्त्री जी की नैतिकता,त्याग, ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है।                          
 
सभा को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण द्विवेदी ने भी देश के दोनों अनमोल रत्नो का स्मरण करते  हुए कहा कि  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और सेवा का उनका मार्ग आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।
आईये, हम संकल्प लें कि बापू के विचारों को अपने जीवन में उतारकर एक बेहतर, शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देंगे!
आज़ादी के लिये उनका संघर्ष , उनका त्याग, बलिदान, जन-जन के लिये किये गये उनके कार्य सदैव हम सभी के ज़ेहन में रहेंगे।
   
भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विषय में अपने सम्बोधन में श्री द्विवेदी ने कहा कि "सरलता, सत्यनिष्ठा और अदम्य साहस के प्रतीक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन।
"जय जवान, जय किसान" का उनका उदघोष आज भी हमें देश के सीमा-प्रहरियों और अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञ रहने का स्मरण कराता है। श्रद्धांजलि समारोह एवं गोष्ठी में प्रमुख रूप से हरिश्चन्द्र दूबे (प्रदेश उपाध्यक्ष /प्रभारी, प्रयागराज मण्डल ), अविनाश वर्मा(प्रदेश उपाध्यक्ष ), जयप्रकाश सिंह (मण्डल अध्यक्ष ), अक़ीक अहमद, अखिलेश कुमार द्विवेदी, आशीष कुमार चौधरी, महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण द्विवेदी आदि अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें