गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत ने चलाया विशेष सफाई अभियान
गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर पंचायत शक्तिगढ़ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
शक्तिफार्म। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर पंचायत शक्तिगढ़ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
नगर अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन त्याग, सादगी और देशसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने लोगों से इस अवसर पर कम से कम एक बुरी आदत छोड़ने और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पंचायत की ओर से पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों को फर्स्ट एड बॉक्स, वर्दी और ग्लूकोस भी वितरित किया गया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारी और पर्यावरण मित्र प्रतिदिन नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। कार्य के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके बाद अध्यक्ष सुमित मंडल और ईओ प्रियंका रैक्वाल के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने नगर के मुख्य मार्ग, कुशमोठ तिराहा, जीजीआईसी, सुभाष चौक और सीएचसी शक्तिफार्म में विशेष सफाई अभियान चलाया। साथ ही नगरवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान गोविंद सरकार, शीला पोद्दार, रमेश राय, देवाशीष पोद्दार, मनोज सरकार, सफाई नायक अमर पाल, विपुल कुमार, विधान मजूमदार, सुखदेव सिंह, सुखरंजन समेत नगर पंचायत के कर्मचारी और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
#LocalNews #SwatantraPrabhat #CleanlinessDrive #CleanIndia #GandhiJayanti #MunicipalCouncil #SafaiAbhiyan #Shaktifarm #UttarakhandNews #GandhiJayanti2026 #SwachhtaAbhiyan #Shaktigarh #LalBahadurShastriJayanti #GandhiShastriJayanti #SpecialCleaningCampaign #SumitMandal #PriyankaRaikwal #EnvironmentalFriends #SafaiKarmchari #SwachhtaMission #SingleUsePlastic #PlasticFreeIndia #SwachhtaAwareness #FirstAidBox #SwachhShaktifarm


Comments