भाजपा नेता सुरेश यज्ञ सैनी बने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जगदीशपुर निवासी सुरेश यज्ञ सैनी को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
जगदीशपुर, अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जगदीशपुर निवासी सुरेश यज्ञ सैनी को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने की जानकारी होते ही समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दिनभर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
सुरेश यज्ञ सैनी को नई जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और निरंतर सहभागिता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर सुरेश यज्ञ सैनी ने पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
उनके प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में भी हर्ष का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रदेश संगठन में स्थानीय नेता को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ेगा।
#UPNews #SwatantraPrabhat #PoliticalNews #AmethiNews #BJP #BJPOrganization #OBCMorcha #PartyOrganization #UttarPradeshPolitics #BJPNews #संगठनमजबूती #PartyWorkers #Amethi #BJPLeader #BJPObcMorcha #Jagadishpur #SureshYagyaSaini #प्रदेशकोषाध्यक्ष #BJPAppointment #JagadishpurNews #OBCLeadership #कार्यकर्ताउत्साह #नईजिम्मेदारी #AmethiPolitics


Comments