बिस्कोहर नगर पंचायत  परिसर  में  महात्मा गांधी  और लाल बहादुर शास्त्री  की  जयंती पर किया वृक्षारोपण : अध्यक्ष और ईओ ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

सत्य, त्याग और सरलता के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा अनुशासन और देशभक्ति के प्रति आदर्श भारत रत्न से जाने जाते पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि जय जवान जय किसान का नारा आज भी बुलन्द है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) ।
 
नगर पंचायत बिस्कोहर के कार्यालय पर  2 अक्टूबर के अवसर पर शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर तिरंगा झण्डा फहराया गया एवं माात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।तथा सफाई कर्मचारियों के बीच संवाद कर उनको स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया बताया कि साथ में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई,एवं कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 
 
सत्य, त्याग और सरलता के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा अनुशासन और देशभक्ति के प्रति आदर्श भारत रत्न से जाने जाते पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि जय जवान जय किसान का नारा आज भी बुलन्द है।
 
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी  अखिलेश दीक्षित , सम्मानित सभासद गण नृपेंद्र प्रताप सिंह, राम नरेश पासवान,अजीत मौर्या, बुध विलास गौतम, लाल जायसवाल, गणेश वरुण, सत्यनारायण दुवे, सूर्यमणि चौधरी,  गौकर्ण पाठक, कन्हैया वरुण, राम सूरत शर्मा, तोलन गुप्ता, पिंकू मोदनवाल, संदीप यादव, माया चौधरी, राहुल शर्मा, मोनू श्री वास्तव लल्लू भारती,एवं समस्त कर्मचारी, सफाई नायक उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें