गांधी जयंती के अवसर पररक्तदान महा शिविर का उद्घाटन उप जिला अधिकारी हरैया ने किया

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर कप्तानगंज क्षेत्र के , प्रभावती पल्टूराम मेमोरियल स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर कप्तानगंज क्षेत्र के , प्रभावती पल्टूराम मेमोरियल स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य उप जिलाधिकारी हरैया के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आऐ लोगों ने भाग लेकर, ब्लड डोनेट किया स्वास्थ्य जांच कराई।
 
 सैकड़ों मरीजों को जांच किया गया ब्लड प्रेशर, शुगर, त्वचा रोग, सर्दी-खांसी, बुखार सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। दिनभर आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ उठाया।
 
\मुख्य संरक्षक डॉ. सी.एम. पटेल ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना तथा लोगों को प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम का समापन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील के साथ किया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें