अटल प्रतिमा स्थल पर चला स्वच्छता अभियान,गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
इस अवसर पर भाजपा के जिला सह मंत्री एवं सदस्य जिला पंचायत अमरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम किया है।
लखनऊ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बीकेटी बड़ी बाजार स्थिति अटल प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला सह मंत्री एवं सदस्य जिला पंचायत अमरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम किया है।उन्होंने कहा,“हर जरूरतमंद के सिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पक्की छत दी है,जिससे वह व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जी रहा है।”उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है और प्रदेश में भयमुक्त समाज का वातावरण बना है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।अमरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई गईं।उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
#SwatantraPrabhat #लखनऊ #Lucknow #UttarPradesh #स्वच्छताअभियान #BJPWorkers #SwachhBharat #CleanIndia #GandhiJayanti #GovernmentSchemes #भाजपाकार्यकर्ता #स्वच्छभारत #जनकल्याणकारीयोजनाएं #गांधीजयंती #PMAY #LalBahadurShastri #SwachhtaAbhiyan #लालबहादुरशास्त्री #BKT #BKTILucknow #AtalPratima #AmarendraBhardwaj #DistrictPanchayat #बीकेटी #अटलप्रतिमा


Comments