सेवा संकल्प अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विधायक सुरेश पासी ने किया शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का विकासखंड शुकुल बाजार मुख्यालय पर गुरुवार को जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बाजार शुकुल, अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का विकासखंड शुकुल बाजार मुख्यालय पर गुरुवार को जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। एक से सात अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं पात्रता की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।
 
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि, पुलिस, समाज कल्याण, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉल लगाए। विधायक सुरेश पासी ने योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। जिन पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड नहीं बने थे, उन्हें राशन कार्ड वितरित किए गए।
 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया। लोगों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।
 
सीडीपीओ धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।
 
थाना अध्यक्ष बाजार शुकुल गजेंद्र प्रताप सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। सप्लाई इंस्पेक्टर खुशबू ने पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए। विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच आशा कार्यकत्रीयो को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड तथा आठ आशा संगिनियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत अशोक कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह, प्रधान राकेश शर्मा, प्रधान रमन तिवारी, गैस एजेंसी संचालक हेमंत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बद्री तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी कामिनी, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी नीरज, ग्राम विकास अधिकारी अमरनाथ तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी पुनीत राज कौशल सहित विभिन्न ग्राम विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें