कुशीनगर : तय समय से एक घंटे पहले बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद

सालिकपुर और महदेवा में राहत सामग्री वितरित कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

रिंग बांध के लिए कार्ययोजना तैयार कराने के दिए निर्देश, राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं तेज करने को कहा

 कुशीनगर।  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटे पहले खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सालिकपुर और महदेवा पहुंच गए। कार्यक्रम के अनुसार उनके पहुंचने का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित था, जबकि वह करीब 10:30 बजे ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

मंत्री ने कहा कि किसी क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए केवल निर्धारित समय पर मौके पर पहुंचना पर्याप्त नहीं है। समय से पहले पहुंचकर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने और ग्रामीणों से सीधे संवाद करने से धरातल की वास्तविक समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।

*रिंग बांध के लिए कार्ययोजना तैयार कराने के निर्देश* ग्रामीणों ने मंत्री जी को बताया कि नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। इससे घरों, फसलों, आवागमन और पशुधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ग्रामीणों ने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रिंग बांध निर्माण की मांग रखी।

मा0 मंत्री डॉ. संजय निषाद ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी खड्डा डॉ. संतराम बघेल एवं विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय को रिंग बांध निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्ययोजना तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना तैयार होने के बाद प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव Read More सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव

*राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश* कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ खंड के एसडीओ को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो अधिकारी लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर रखें तथा जरूरतमंद परिवारों तक समय से राहत सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रशासनिक टीमों को गांवों में सक्रिय रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के निर्देश दिए।

ग्लास म्यूजियम ऑडिटोरियम का कार्य नवंबर से पूर्व हर हाल में हो पूरा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी Read More ग्लास म्यूजियम ऑडिटोरियम का कार्य नवंबर से पूर्व हर हाल में हो पूरा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश* बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए मंत्री जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में Read More ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में

इसी क्रम में उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान पशुधन भी प्रभावित होता है। ऐसे में पशुओं की जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सरकार जनता के द्वार’ की भावना से पहुंचाई जा रही मदद

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि बाढ़ की कठिन परिस्थिति में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। ‘सरकार जनता के द्वार’ की भावना के अनुरूप अधिकारी एवं संबंधित विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा जिन परिवारों को राहत सामग्री की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

राहत सामग्री का किया वितरण

कैबिनेट मंत्री ने ग्राम सालिकपुर एवं महदेवा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर बाढ़ से संबंधित अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आवागमन, स्वास्थ्य, पशुओं, राहत सामग्री तथा बाढ़ से स्थायी निजात सहित विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहेंगे और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मा0 विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी खड्डा डॉ. संतराम बघेल, नगर पंचायत छितौनी अध्यक्ष अशोक निषाद, हनुमानगंज थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय, खड्डा थानाध्यक्ष संदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें